By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एस्पायर टैलेंट हंट के जरिए होगा सुपर-50 चयन, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एस्पायर टैलेंट हंट के जरिए होगा सुपर-50 चयन, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग
himachalNews

एस्पायर टैलेंट हंट के जरिए होगा सुपर-50 चयन, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को मिलेगी मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/07 at 7:57 PM
Share

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह रविवार को ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता का पोस्टर जारी किया। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से एस्पायर संस्थान अपने सुपर-50 बैच के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करेगा।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगा। इन विद्यार्थियों की कोचिंग, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं का पूरा खर्च संस्थान स्वयं वहन करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 6,000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा प्रदान करने के लिए विशेष कानून लागू किया है। इसके तहत सरकार 27 वर्ष की आयु तक इन बच्चों की शिक्षा, देखभाल और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी निभा रही है।उन्होंने बताया कि ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के माध्यम से विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार तथा एस्पायर संस्थान के प्रबंध निदेशक योगेंद्र मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Aspire Talent Hunt
Chandrika June 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री

Ago

एपीडा और एचपीएमसी की कार्यशाला में बागवानी उत्पादों के निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर मंथन

Ago

मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु परिवार ने माता चिंतपूर्णी को अर्पित किया 750 ग्राम चांदी का भव्य छत्र

Ago

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?