By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा
himachalSports

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/17 at 3:32 PM
Share

बिलासपुर: सुभाष -:बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और जूडो खेलों के चयन ट्रायल दूसरे दिन भी उत्साह के साथ जारी रहे। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 150 बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले पहले दिन बालक खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए थे।

चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, जो खिलाड़ी चयनित होंगे, उन्हें खेल छात्रावास में पूरी तरह निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आवश्यक खेल सामग्री जैसे ट्रैक सूट, किट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।बॉक्सिंग वर्ग में अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम खिलाड़ियों का मूल्यांकन कर रही है, जबकि एथलेटिक्स के चयन की जिम्मेदारी वरिष्ठ कोच गोपाल निभा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। जूडो ट्रायल भी अनुभवी कोचों की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल के वर्षों में उनके शिष्यों ने अंतरराष्ट्रीय कॉलेज प्रतियोगिताओं और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।अधिकारियों का कहना है कि खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

TAGGED: Bilaspur Khelo India Centre of Excellence trials
Chandrika July 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल
Next Article हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Ago

बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल

Ago

22 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य, अमृत सरोवरों और ‘फिश ऑन व्हील्स’ जैसी योजनाओं को मिलेगी गति

Ago

ऊना में बिजली संकट पर लोगों का फूटा गुस्सा, डीसी को सौंपा ज्ञापन, 24×7 शिकायत केंद्र और नए ट्रांसफॉर्मरों की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?