कांगड़ा,विकास-:छोटे से गांव से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने की मिसाल बने हैं चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव अमोकला प्रीतम के निवासी राजकुमार। अभिनय के प्रति उनके जुनून और लगातार मेहनत ने उन्हें आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री (पॉलीवुड) में एक अलग पहचान दिलाई है।राजकुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बड़े सपनों के साथ मुंबई से की। शुरुआती दौर में कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। संघर्ष के इस सफर ने उन्हें और मजबूत बनाया।
आज राजकुमार पॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार नकारात्मक किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उनके प्रभावशाली अभिनय की सराहना फिल्म जगत के साथ-साथ दर्शकों द्वारा भी की जा रही है। फिल्मों के अलावा वे म्यूजिक वीडियो और अन्य मनोरंजन परियोजनाओं में भी लगातार सक्रिय हैं।राजकुमार की सफलता इस बात का उदाहरण है कि यदि इंसान अपने सपनों को पूरा करने का दृढ़ संकल्प रखे और मेहनत से पीछे न हटे, तो किसी भी छोटे गांव से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। उनकी उपलब्धि न केवल गांव अमोकला प्रीतम और चिंतपूर्णी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
