By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चम्बा: चुराह में मानसून से पीडब्ल्यूडी को 1.95 करोड़ का नुकसान, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चम्बा: चुराह में मानसून से पीडब्ल्यूडी को 1.95 करोड़ का नुकसान, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य
himachalNews

चम्बा: चुराह में मानसून से पीडब्ल्यूडी को 1.95 करोड़ का नुकसान, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/27 at 5:44 PM
Share

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल कोटी में इस मानसून सीजन के दौरान लोक निर्माण विभाग को करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं, क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत के लिए विभाग को पीडीएनए के तहत कुछ बजट भी प्राप्त हुआ है।लोक निर्माण विभाग अब प्राप्त बजट के आधार पर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है, ताकि मानसून के दौरान हुए नुकसान की समय रहते भरपाई की जा सके। इसके साथ ही अन्य प्रभावित कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग भी उच्च अधिकारियों से की गई है।

मानसून के दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुईं। ऐसे में लोगों को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार मौके पर डटी रहीं। विभाग की ओर से संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात की गई और सड़क मार्गों को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

एसडीओ लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटी संजीव कुमार अत्री ने बताया कि मानसून के पूरे सीजन में विभाग लगातार सेवाएं देता रहा। जहां भी सड़कें बाधित हुईं, वहां मशीनरी लगाकर उन्हें खोलने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये के नुकसान का आकलन हुआ है।उन्होंने बताया कि पीडीएनए के तहत प्राप्त बजट से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा जिन कार्यों के लिए अभी बजट उपलब्ध नहीं हुआ है, उनके लिए भी धनराशि की मांग की गई है, ताकि स्वीकृति मिलते ही विकास एवं मरम्मत कार्य शुरू करवाए जा सकें।

TAGGED: Chamba PWD suffers loss of ₹1.95 crore
Chandrika August 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देश की शिक्षा प्रणाली में तय तो सरकार की जबावदेही, यूथ कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई मांग
Next Article एडमिशन फॉर्म से जाति कॉलम हटाने का फैसला ऐतिहासिक: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एडमिशन फॉर्म से जाति कॉलम हटाने का फैसला ऐतिहासिक: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Ago

देश की शिक्षा प्रणाली में तय तो सरकार की जबावदेही, यूथ कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई मांग

Ago

शिवा प्रोजेक्ट के बागवानों को मिलेगा बेहतर बाजार, सहकारी समितियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी फल पैदावार

Ago

नंबर प्लेट बदलकर पशु तस्करी का आरोप, हादसे के बाद हुआ खुलासा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?