By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शाहपुर में गूंजी विज्ञान की नई सोच, 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शाहपुर में गूंजी विज्ञान की नई सोच, 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
himachalNews

शाहपुर में गूंजी विज्ञान की नई सोच, 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/18 at 4:17 PM
Share

शाहपुर, राहुल-: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय 33वीं उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया। विद्यालय पहुंचने पर उनका स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। विज्ञान कांग्रेस में शाहपुर उपमंडल के 52 मिडल, दसवीं और जमा दो स्तर के विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।उद्घाटन अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों से उनके मॉडल और प्रयोगों के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

प्रकृति और समाज से जोड़कर समझें विज्ञान

अपने संबोधन में पठानिया ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं और किताबों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। घर, विद्यालय, खेत, जंगल, नदियां और प्राकृतिक वातावरण विज्ञान को समझने के जीवंत माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध के अनेक अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता और सतत विकास जैसे विषयों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें नई सोच, प्रयोग और खोज की दिशा भी प्रदान करते हैं।

छोटी खोज भी ला सकती है बड़ा बदलाव

पठानिया ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, शोधकर्ता और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी की छोटी-सी खोज भी समाज और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण बदलाव का आधार बन सकती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को नवीं और दसवीं कक्षा से ही करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों का चयन कर सकें।इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, प्रधानाचार्य शमशेर भारती सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

TAGGED: Kangra Innovative scientific ideas resonate in Shahpur
Chandrika September 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शालूघाट-जबलपुल मार्ग की बदहाली पर उठी आवाज, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Next Article हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम तेज करे प्रशासन: अनुपम कश्यप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

राधाष्टमी पर डल झील में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में किया शाही स्नान

Ago

हेली टैक्सी से मिनटों में घूमिए हिमाचल, कुल्लू-शिमला-किन्नौर के लिए उड़ानें

Ago

नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Ago

जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता देगी प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?