By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम तेज करे प्रशासन: अनुपम कश्यप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम तेज करे प्रशासन: अनुपम कश्यप
himachalNews

हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम तेज करे प्रशासन: अनुपम कश्यप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/18 at 4:21 PM
Share

शिमला-: जिला शिमला में ग्रामीण विकास को नई गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विकासात्मक कार्यों की समीक्षा तेज कर दी है।उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को चार विकास खंडों मशोबरा, जुब्बल, नारकंडा और बसंतपुर के खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य संसाधनों का बेहतर समन्वय के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने सांसद निधि, विधायक निधि तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध धनराशि का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों और अन्य जनहित से जुड़े आधारभूत ढांचे के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पंचायत स्तर पर स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना जरूरी है। हाल ही में निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य उन्हें सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपने क्षेत्रों के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में पंचायत स्तर पर योजनाओं, पात्रता शर्तों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में लोगों को जानकारी देना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा का पहला चरण चार विकास खंडों से शुरू किया गया है। आने वाले समय में अन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले की प्रत्येक पंचायत को उसकी स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है।

नई सामाजिक सुरक्षा योजना पर भी जोर

उपायुक्त ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के लिए पात्र लोगों की पहचान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह योजना 2 अक्टूबर, 2026 को शुरू की जाएगी। अधिकारियों से कहा गया कि पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के साथ उन्हें इससे जोड़ने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी विनय रुड़की सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla DC Anupam Kashyap
Chandrika September 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शाहपुर में गूंजी विज्ञान की नई सोच, 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Next Article ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर से मारपीट मामले में पुलिस जांच पूरी, पिस्टल दिखाने के आरोप की नहीं हुई पुष्टि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर से मारपीट मामले में पुलिस जांच पूरी, पिस्टल दिखाने के आरोप की नहीं हुई पुष्टि

Ago

शाहपुर में गूंजी विज्ञान की नई सोच, 52 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Ago

शालूघाट-जबलपुल मार्ग की बदहाली पर उठी आवाज, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ago

आयुष मिशन की 38.35 करोड़ की राशि शेष, कार्ययोजना में भी देरी ,भाजपा सांसद ने सरकार से मांगा जवाब

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?