By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता
himachalpolitical

सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/25 at 6:19 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-:सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह जनता के बीच जाकर क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर विकास कार्यों की अनदेखी तथा कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।सुभाष ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में बिलासपुर सदर क्षेत्र के सामने कानून व्यवस्था और विकास दो प्रमुख चुनौतियां हैं। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और चिट्टे के कथित कारोबार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है और प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पीछे गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद सिंचाई, पेयजल, सड़क और पुलों से संबंधित कई योजनाओं की गति प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में शुरू की गई कुछ योजनाएं लगभग 80 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी थीं, लेकिन बाद में उन्हें रोक दिया गया।ठाकुर ने कहा कि कई संस्थानों और विकास परियोजनाओं को बंद या लंबित किए जाने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अधूरी योजनाओं को रोकने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है।उन्होंने कहा कि अब वह गांव-गांव और जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर संवाद करेंगे तथा लंबित विकास कार्यों को दोबारा गति देने की मांग उठाएंगे।प्रेसवार्ता में उन्होंने क्षेत्र में सामने आए कथित गैंगवार के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने रेलवे और फोरलेन परियोजनाओं से जुड़े कथित दलालों की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई।

TAGGED: Bilaspur former MLA
Chandrika September 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रजोल-ठानपुरी फोरलेन अलाइनमेंट पर अभी फैसला लंबित, चार विकल्पों में से एक पर केंद्र की मंजूरी का इंतजार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रजोल-ठानपुरी फोरलेन अलाइनमेंट पर अभी फैसला लंबित, चार विकल्पों में से एक पर केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Ago

चुराह में बिजली लाइन और खंभे चोरी करने का प्रयास, विभाग को लाखों का नुकसान

Ago

इंस्पायर मानक योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, हमीरपुर से 1,000 से अधिक नवाचारों का लक्ष्य

Ago

नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?