By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीबीएमबी के 15 साल पुराने फैसले से हिमाचल को मिलेंगे 3000 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीबीएमबी के 15 साल पुराने फैसले से हिमाचल को मिलेंगे 3000 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री सुक्खू
himachalpolitical

बीबीएमबी के 15 साल पुराने फैसले से हिमाचल को मिलेंगे 3000 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री सुक्खू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/16 at 6:03 PM
Share

धर्मशाला में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, बोले- प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई राजनीतिक इच्छाशक्ति से जीती

राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और संपदा की रक्षा के लिए सरकार ने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ लड़ाई लड़ी है। इसी का परिणाम है कि बीबीएमबी से जुड़े करीब 15 साल पुराने फैसले को लागू करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस फैसले के लागू होने से हिमाचल प्रदेश को करीब 3000 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हितों से जुड़े इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने हर स्तर पर प्रयास किए। उन्होंने बताया कि किशाऊ बांध समझौते के दौरान हरियाणा सरकार के सामने यह स्पष्ट शर्त रखी गई थी कि जब तक बीबीएमबी मामले से संबंधित आवश्यक एफिडेविट पर हस्ताक्षर नहीं होंगे, तब तक समझौते को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष भी मजबूती से उठाया था।सुक्खू ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस मुद्दे को नहीं उठाया होता, तो बीबीएमबी से संबंधित फैसला अगले 20 वर्षों तक भी लंबित रह सकता था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति और लगातार प्रयासों से ही प्रदेश अपने अधिकार हासिल करने में सफल हुआ है। आने वाले समय में मिलने वाले करीब 3000 करोड़ रुपये से हिमाचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आधुनिक स्कूल और सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा। इससे प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

वहीं, विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। धर्मशाला में आयोजित होने वाला यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर के महीने में कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियां चरम पर रहती हैं। ऐसे में सत्र के आयोजन की व्यवस्था इस तरह की गई है, ताकि पर्यटन कारोबार पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले को पर्यटन और अन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांगड़ा में एक बड़ी कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त आगामी दो से तीन महीनों के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है।

TAGGED: Dharamshala CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika November 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लंबित वित्तीय लाभों को लेकर तीन दिवसीय धरना शुरू
Next Article ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 19 नवंबर को धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?