By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत
himachalNews

समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/23 at 2:41 PM
Share

मुख्यमंत्री सुक्खू को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता

सोलन। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनके सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल प्रदेश में जोरदार स्वागत किया गया। परवाणू के बाद कुमारहट्टी में करीब 250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।यात्रा में शामिल दो भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें स्थापित संत रविदास जी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, दिल्ली के विधायक गजेंद्र, जिला अध्यक्ष रतन पाल, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और वाणी से जातिगत भेदभाव, छुआछूत तथा ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ समाज को नई दिशा दी। उनके विचार किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने वर्षों तक अनुसूचित जाति समाज को केवल वोट बैंक समझा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं हैं और उनके विचार पूरे समाज की धरोहर हैं।डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता राजनीति से ऊपर का विषय है। यदि कांग्रेस समानता और भाईचारे में विश्वास रखती है, तो उसे इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक एकता और सर्वसमावेशी विकास का संकल्प आगे बढ़ रहा है। हिमाचल में यात्रा को मिल रहा समर्थन इसी भावना का प्रमाण है।

TAGGED: Solan Samarasata Sankalp Yatra
Chandrika November 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर पर बयान को लेकर भाजपा का हल्ला बोल, हमीरपुर में मंत्री का पुतला फूंका
Next Article धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मरहाणा स्कूल को विकास कार्यों के लिए मिलेंगे 5 लाख रुपये, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

Ago

भरवाईं से चिंतपूर्णी तक 70 करोड़ से संवरेगा मार्ग, NIT की टीम ने किया निरीक्षण

Ago

सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला

Ago

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?