नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ में आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एक रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। बता दें कि आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू द्वारा पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में एक रोष मार्च निकाला गया। एसडीएम नालागढ़ के कार्यालय के बाहर भी जमकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आंगनवाड़ी वर्कर्स ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर चुनाव से पहले उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह एकत्रित होकर एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाए
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि प्री प्राइमरी नियुक्तियों से आंगनवाड़ी कर्मियों को बाहर करने के प्रदेश सरकार के हाल ही में निर्णय को वापस लिया जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाए क्योंकि 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शिक्षा का कार्य वर्तमान में आंगनबाड़ी कर्मी ही कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी का दर्जा दिया जाए और आंगनबाड़ी कर्मियों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ग्रेजुएटी व अन्य सुविधाएं भी लागू की जाए। साथ ही स्नातक की वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर पदों की तुरंत भर्ती की जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पोषण ट्रैक्टर एक्ट के तहत मिलने वाला प्रोत्साहन राशि सब कर्मियों के लिए लागू किया जाए केंद्र सरकार द्वारा तत्काल डीबीटी योजना पर रोक लगाई जाए और हिमाचल प्रदेश में वेदांता कंपनी बंदरों के माध्यम से निजीकरण पर भी रोक लगाई जाए।
