धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-धर्मशाला पुलिस थाना के तहत विदेश भेजने के नाम पर चड़ी के एक युवक के साथ 3.63 लाख रुपए की ठ+गी का मामला सामने आया है , युवक से यह पैसा सिंगापुर भेजने के नाम पर आरोपी महिला ने ऐंठा है.
महिला पर आरोप है कि उसने युवक से कई किस्तों में यह रकम हासिल की है ,युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में चड़ी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 28 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल नंबर पर चंडीगढ़ से आरोपी महिला का फोन आया. इस दौरान महिला ने बताया कि चड़ी घरोंह में उसके रिश्तेदार हैं और वह चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करती है, जोकि लोगों को विदेश भेजती है,साथ ही महिला ने युवक को सिंगापुर जाने के बारे में पूछा, जिस पर शिकायतकर्ता ने हामी भर दी. युवक ने अपना मेडिकल चंडीगढ़ से करवाया, जिसके 18000 रुपए लिए गए इसके बाद 15000 रुपए दस्तावेज संबंधी कार्य और 14000 सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए.
वही इस मामले पर ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि युवक की शिकायत पर महिला आरती थापा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखा+धड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी गई है.
