अनिल कुमार, किन्नौर: जिला किन्नौर के निचार खंड के तहत रूपी गांव में एक घर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और लाखों की संपदा जलकर राख हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार रात 12 बजे के समय रूपी गांव के मध्य एक घर में भयंकर आग की लपटें देखी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सिटी बजाकर लोगों को एकत्रित किया।आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था और लकड़ी से बने मकान पर आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि घर जलकर राख हो गया।
डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि रूपी गांव में एक घर मे आग लगने की सुचना मिलते ही प्रशासन की ओर से अधिकारियों को नुकसान के आंकलन के लिए भेजा गया है। नुकसान के आंकलन के बाद पीड़ित परिवार को राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आग की घटना की पुलिस छानबीन कर रही है जिसके बाद मामले के विषय में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। बता दें कि रूपी गांव के एक घर में लगी आग के बाद पंचायत प्रतिनिधि भी गांव में सतर्क हो चुके हैं। गांव के अंदर लोगों को सुखाग्रस्त क्षेत्रों मे आग जलाने पर रोक लगाई है, ताकि दोबारा से इस तरह की आगजनी जैसी घटनाएं ना हो और इन्हें रोका जा सके। फिलहाल आगजनी के पीछे क्या कारण है उसकी जांच पुलिस कर रही है।
