By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब..तीसरे दिन 35 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब..तीसरे दिन 35 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
himachalReligion

श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब..तीसरे दिन 35 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/27 at 3:03 PM
Share

Chintpurni, Vikas-धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी के अवसर पर चल रहे भव्य मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार शाम से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, जिससे रविवार को संपूर्ण मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।

होटल विश्वामित्र तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतारें

इतनी अधिक भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई। रविवार को श्रद्धालुओं की डबल लाइन होटल विश्वामित्र तक पहुंच गई, जो इस वर्ष के मेले का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। लगभग 35,000 से अधिक भक्तों ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए।

बारिश में भी डिगी नहीं आस्था

दिन भर हुई रुक-रुक कर बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। भक्त माता रानी के जयकारों के साथ कतार में खड़े होकर अपने दर्शन की बारी का इंतजार करते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। एक्स-सर्विसमैन और होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा, हालांकि बढ़ती भीड़ के आगे व्यवस्था थोड़ी कमजोर दिखी।

दंडवत कर पहुंचे श्रद्धालु, मन्नतें हुईं पूरी

भीगते हुए भी कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए मां के दरबार पहुंचे। पंजाब से आए श्रद्धालु जगदीप सिंह ने बताया कि मां की कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जिसकी मन्नत उन्होंने यहीं मां चिंतपूर्णी के चरणों में मांगी थी।

पहले दिन का चढ़ावा 14 लाख से अधिक

मेले के पहले दिन लगभग 20,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और मंदिर में कुल ₹14,51,854 का चढ़ावा अर्पित किया गया।

TAGGED: Chintpurni temple
Chandrika July 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हाइड्रा मशीन की चपेट में आया छह बहनों का इकलौता भाई, चालक फरार..ग्रामीणों में आक्रोश
Next Article बच्चों की सुरक्षा के लिए कॉलेज शिफ्ट, भाजपा ने किया विरोध: जगत सिंह नेगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?