By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हटौण पंचायत के दयोड़ गांव में जमीन धंसने से फिर से बन गया विशालकाय गड्ढा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हटौण पंचायत के दयोड़ गांव में जमीन धंसने से फिर से बन गया विशालकाय गड्ढा
himachalNews

हटौण पंचायत के दयोड़ गांव में जमीन धंसने से फिर से बन गया विशालकाय गड्ढा

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2025/11/01 at 3:01 PM
Share

मंडी | पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के दयोड़ गांव की जमीन एक बार फिर से धंस गई है। बीती रात करीब एक बजे गांव में जोर के धमाकों की आवाजें आई जिससे पूरा गांव हिल गया और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। रात को तो अधिक पता नहीं चला लेकिन सुबह जब लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। हरदेव शर्मा के घर के पास जमीन धंसने से विशालकाय गड्ढा बन गया है जिस कारण दो घरों और एक स्कूल को खतरा मंडरा गया है। हरदेव शर्मा के घर पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और उन्हें मजबूरन यहां से पलायन करना पड़ रहा है। प्रभावित हरदेव शर्मा ने बताया कि रात को जब धमाके हुए तो सभी सहम गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव की जमीन दो-तीन बार धंस चुकी है और यह सब गांव के नीचे से बनाई जा रही फोरलेन की टनलों के कारण ही हो रहा है। इन्होंने फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी, एनएचएआई और प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर सारा मुआवजा देकर सुरक्षित स्थान पर जमीन मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे मजबूरन फोरलेन के सारे काम को बंद करवाने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका करोड़ों का नुकसान हो गया है। कई बार कंपनी, एनएचएआई और प्रशासन के पास गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। खानापूर्ति के लिए मौके पर आकर रिपोर्टें बनाई गई लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। यह सब लापरवाही के कारण ही हो रहा है।

इससे पहले दो बार धंस चुकी है जमीन

ग्राम पंचायत हटौण के उप प्रधाना नोक सिंह, पूर्व प्रधान दलीप ठाकुर और स्थानीय निवासी लीला प्रकाश ने बताया कि दयोड़ गांव में इससे पहले भी निर्माणाधीन टनल के कारण दो बार जमीन धंसी और ऐसे ही गड्ढे बने। हालांकि वो गड्ढे छोटे थे इसलिए उनमें मलबा आदि डालकर खानापूर्ति के लिए भर दिया गया। लेकिन जमीन धंसने के असली कारणों का सही ढंग से पता नहीं लगाया गया। इन्होंने सरकार और प्रशासन से इस पूरे इलाके की सही ढंग से जांच करवाने और प्रभावितों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देने की मांग उठाई है। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो फिर पूरे इलाके के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Karuna November 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विमल नेगी केस में एएसआई पंकज शर्मा को हाईकोर्ट से जमानत
Next Article सोलन में बड़ा हादसा टला, स्कूल बस खाई में गिरने से बची
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?