By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
himachalNews

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/13 at 8:44 PM
Share
मंडी,धर्मवीर -:जोगिंद्रनगर के द्राहल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल बच्चों को छोड़ने पहुंची एक महिला और उसके दो बच्चों पर अचानक रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों बच्चों को भी कई जगह डंक लगने से चोटें आई हैं। तीनों का उपचार नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मतकेहड़ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय संगीता मंगलवार सुबह अपने बेटे साहिल और बेटी मुस्कान को द्राहल स्कूल छोड़ने गई थीं। जैसे ही वे स्कूल परिसर के पास पहुंचीं, अचानक रंगड़ों का झुंड उन पर टूट पड़ा। महिला खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन रंगड़ों ने उनके शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। मां को बचाने के दौरान आठ वर्षीय साहिल और 13 वर्षीय मुस्कान भी रंगड़ों के हमले की चपेट में आ गए।घटना के दौरान स्कूल और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल मां-बेटे व बेटी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया।अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों बच्चों का इलाज जारी है।
TAGGED: Mandi drahal area
Chandrika May 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री
Next Article नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?