कुल्लू, मनमंदिर अरोड़ा -:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बीते दिनों अनावश्यक रूप से सोने की खरीदारी न करने की आम जनता से अपील की गई। इस अपील का असर अब देश भर में दिखने लगा है। सोने के कारोबार से जुड़ी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर भी अब घटने लगे हैं। ऐसे में बड़े-बड़े सोना कारोबारी के साथ छोटे-छोटे ज्वेलरी शॉप पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
पीएम मोदी की अपील के बाद ही लोग ज्वेलरी शॉप का रुख नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब ज्वेलरी शॉप के संचालकों का कहना है कि अगर इसी तरह से लोग सोने की खरीदारी अगर 1 साल के लिए बंद करते हैं। तो उससे उनके कारोबार पर बुरा असर होगा। इसके अलावा उनके कारोबार से जुड़े हुए लोग तथा कारीगर भी बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं कई संचालकों के द्वारा बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया गया है। ऐसे में वह बैंक की किश्त नहीं भर पाएंगे और उन्हें आर्थिक रूप से खासा नुकसान उठाना होगा। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर भी 250 से अधिक छोटे-बड़े ज्वेलरी शॉप है। जहां पर लोग शादी ब्याह के लिए गहनों की खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। पीएम मोदी की अपील के बाद सभी ज्वेलरी शॉप अब सूनी दिखाई दे रही है। ऐसे में सभी ज्वेलरी शॉप के संचालकों का कहना है कि पीएम मोदी के द्वारा जो अपील की गई है। वह अनावश्यक रूप से सोने की खरीद के लिए की गई है। लेकिन लोगों के बीच यह गलत संदेश जा रहा है कि सोने की खरीदारी बिल्कुल ही बंद कर दी जाए। ऐसे में पीएम मोदी को फिर से आम जनता के बीच अपील करनी चाहिए।
अखाड़ा बाजार के ज्वेलरी शॉप संचालक राहुल का कहना है कि प्रधानमंत्री के द्वारा जो अपील देश हित में की गई है वह सही है। लोगों को चाहिए कि वह अनावश्यक रूप से सोने की खरीदारी ना करें। कई लोग सोने के बिस्किट या फिर ईंट खरीदते हैं। वह उन्हें न खरीदें। जब लोगों को जरूरत के अनुसार सोना चाहिए। तो वह दुकानों पर जाकर इसकी खरीदारी करें। ताकि ज्वेलरी शॉप से जुड़े सभी लोगों का भी रोजगार बना रहे।
महेंद्र सिंह अध्यक्ष जिला कुल्लू स्वर्णकार संघ
जिला कुल्लू स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि सोने की कीमतों में पहले से ही बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पहले से ही कारोबार काफी अधिक प्रभावित हुआ है। सरकार को सोने के दामों पर भी नियंत्रण लाना चाहिए। इसके अलावा इस कारोबार से देशभर में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। अगर पीएम की अपील पर लोग सोने की खरीदारी बंद करेंगे। तो इससे करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
