सोलन : योगेश शर्मा – देशभर में ऑनलाइन फ्रॉड के अलग-अलग मामले सामने आने आ रहे हैं। लगातार पुलिस भी इन ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक करती रहती है । इन दिनों सोलन शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड देखने को मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को इन दिनों कॉल करके उनसे बैंक डिटेल्स आधार कार्ड नंबर मांगे जा रहे हैं , जिसके बाद उनके खाते से पैसों को इन शातिरों द्वारा उड़ाया जा रहा है।
लोगों से जागरूक रहने और सावधानी बरतने की अपील
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इसको लेकर सोलन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कॉल आ रही है और इस बारे में उन्हें शिकायत भी कर रहे हैं। अब तक करीब 5-6 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं जब इस बारे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन के जिला प्रोग्राम ऑफिसर राजेंद्र नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले उनके ध्यान में है और इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ,कोई भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं से उनके बैंक डिटेल आधार कार्ड नंबर और ओटीपी फोन पर नहीं पूछती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है स्वयं घर में जाकर इन सब की रिपोर्ट तैयार करती है लेकिन इन दिनों कॉल के माध्यम से कुछ लोग इस तरह के फ्रॉड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों से अपील करते है कि वे इस तरह के फ्रॉड में ना आए,उन्होंने कहा कि विभाग लगातार शिकायत के माध्यम से कारवाई भी अमल में ला रहा है।
