By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 27 सितंबर को मैक्लोडगंज में होगा विशेष सांस्कृतिक आयोजन, पर्यटक बनेंगे कार्यक्रम के खास मेहमान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 27 सितंबर को मैक्लोडगंज में होगा विशेष सांस्कृतिक आयोजन, पर्यटक बनेंगे कार्यक्रम के खास मेहमान
himachalNews

27 सितंबर को मैक्लोडगंज में होगा विशेष सांस्कृतिक आयोजन, पर्यटक बनेंगे कार्यक्रम के खास मेहमान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/23 at 3:10 PM
Share

धर्मशाला ,राहुल-:विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पर्यटन विभाग की ओर से इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, राजकीय डिग्री कॉलेजों समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का सहयोग लिया जा रहा है।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में होटलियर एसोसिएशन, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, तिब्बतन एसोसिएशन सहित पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य संगठनों की भागीदारी रहेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन से जुड़े विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना और पर्यटन गतिविधियों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में संगोष्ठी, डिबेट और डेक्लेमेशन समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यटन की संभावनाओं, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।

वहीं, 27 सितंबर को मैक्लोडगंज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश से मैक्लोडगंज पहुंचने वाले पर्यटकों के साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने स्पष्ट किया कि इन आयोजनों के लिए अलग से किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मैक्लोडगंज पहुंचने वाले देश-विदेश के पर्यटक ही इन कार्यक्रमों के विशेष अतिथि होंगे।

TAGGED: Dharamshala world tourism day
Chandrika September 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली
Next Article श्री नैना देवी के समीप पंजाब रोडवेज बस और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर, बड़ा हादसा टला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

श्री नैना देवी के समीप पंजाब रोडवेज बस और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर, बड़ा हादसा टला

Ago

₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली

Ago

46 पीएम श्री स्कूलों के मुखियाओं को लीडरशिप की ट्रेनिंग, शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं पर फोकस

Ago

गरामोड़ा में आबकारी विभाग की दबिश, पंजाब मार्का बीयर की 150 पेटियां पकड़ीं

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?