Dharamshala, Rahul-:पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत परौर के समीप एक तेज रफ्तार आल्टो कार और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई, जिसमें एंबुलेंस चालक को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के समय एंबुलेंस और आल्टो कार में दो-दो लोग सवार थे। दुर्घटना में शामिल चारों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सभी की हालत अब पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है।घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। आल्टो कार की रफ्तार अधिक होने के कारण उसने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एंबुलेंस सड़क से नीचे पलट गई।एंबुलेंस चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
