अनिल नेगी, किन्नौर: जिला किन्नौर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब अपना कहर बरपा रही हैं। जिला में जहां जगह-जगह पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं तो वहीं अब बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी जिला में सामने आ रही हैं। शुक्रवार को भी एक ऐसा ही मंजर किन्नौर के यांगपा सड़क मार्ग पर देखने को मिला, ज़ब यांगपा की ओर जाने वाले सड़क संपर्क मार्ग क़ा दीवार ऐसे ध्वस्त हुई मानो किसी ने इस दीवार को धक्का दिया हो। मंजर बहुत भयानक था जिसे स्थानीय लोगों ने कैमरे मे कैद किया हैं
ज़िला के यांगपा को जोड़ने वाले सड़क मार्ग की दीवार गिरने के बाद अब सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया हैं। ऐसे में वाहनो की आवाजाही पूरी तरह ठप हुई हैं। वहीं दीवार गिरने के बाद किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं। दीवार के आसपास सेब के बगीचों मे काम करने वाले लोगों को भी मौके से हटाया गया, ताकि दीवार गिरने के बाद बची हुई दीवार जो गिर रही है उसकी चपेट में आने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान न हो।
ज़िला में लगातार दो दिन बारिश के चलते जमीन काफी गीली हुई हैं,जिसके बाद कच्चे पहाड़ व मिट्टी के ढलान से चट्टानें खिसक रही हैं। ऐसे में यांगपा में भी दीवार खिसकर सीधे यांगपा समीप जलविद्युत् परियोजना के बांध के समीप जा गिरी हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी इस नुकसान के आंकलन के लिए रवाना हो चुके है जिसके बाद नुकसान का पता चल सकेगा।
