संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रचार में उतरे हैं। गुरुवार को लोअर बाजार, राम बाजार समरहिल में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भराड़ी वार्ड में पहुंचे जहां कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र चौधरी के पक्ष में प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर नगर निगम में भेजने की अपील की और यह आश्वासन दिलवाया कि कांग्रेस की नगर निगम बनने पर क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा की भराड़ी में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हैं। इस वार्ड में जितेंद्र चौधरी काफी लंबे समय से लोगों की सेवा कर रहे हैं इससे पहले इनकी धर्मपत्नी यहां पर पार्षद थी और अब जितेंद्र चौधरी इस बार यहां से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं ओर चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने आनन-फानन में घोषणा पत्र जारी किया और वह यह भूल गए कि प्रदेश में उनकी सरकार नहीं हैं।
उन्होंने घोषणापत्र में शिमला वासियों को 40 हज़ार लीटर पानी मुफ्त देने की बात कही हैं, जबकि यह अधिकार प्रदेश सरकार के पास हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में शहर की जनता के साथ झूठे वादे किए हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो अपना घोषणा पत्र लाया है उसे सरकार पूरा करेगी।
