मंडी:परी शर्मा- नोबल इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी से लेकर 10वी कक्षा तक के बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे लेमन रेस, 50मीटर व 100 मीटर रेस, रस्सा कसी, लॉन्ग जंप, हाई जंप, थ्री लेग रेस, आदि कई खेलें करवाई गई। इसमे छोटे छोटे बच्चो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के उपप्रधानाचार्य ललित कुमार पठनियां व स्कूल के डीपी विपिन कटवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया। नोबल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीत किरण ने बताया कि स्वस्थ मन , स्वस्थ शरीर के तहत उनका स्कूल आए दिन पढ़ाई के साथ साथ बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता करवाता रहता है।बच्चो का खेलो में रुचि होना बहुत जरूरी है, जिससे इनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है । प्रधानाचार्य में कहा कि नोबल स्कूल प्रबंधन का यही प्रयास रहता है कि स्कूल के सभी बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी अपने टेलेंट को आगे बढ़ाए।
