विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाले सांसद सुशील कुमार रिंकू मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार मे हाजिरी भरी।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना की और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। बता दें कि चुनावों से पहले उन्होंने जीत की मनोकामना मां से की थी और चुनाव जीतने के बाद मां के दरबार में हाजिरी भरी और शुकराना अदा किया।
