By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतरकर मंडी शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतरकर मंडी शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली
himachalpolitical

आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतरकर मंडी शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/09 at 5:22 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी उग्र हो गई है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा अब हर जगह धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी मंडी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से उनके नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेज कर संजय सिंह की रिहाई की मांग भी उठाई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश मंडोतरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार जांच एजंसियों का दुरुपयोग करने के अलावा और कुछ भी नहीं कर रही है। जब कोई विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो इन एजंसियों के माध्यम से उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने में लगा हुई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाना चाही तो पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं इसके बाद जब वह सड़क पर धरने पर बैठे तो एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उन पर झूठा केस बना दिया। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को सिर्फ सरकारी गवाह के बयान पर गिरफ्तार किया है जो संविधान व लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार का यह तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर इसका जवाब देगी।

TAGGED: Mandi aam aadmi party protest
Chandrika October 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चीन में आयोजित एशियन कबड्डी में हिमाचल की बेटियों ने मैडल विजेता बनकर रचा इतिहास
Next Article धर्मशाला की आऊटफील्ड में बांग्लादेश की टीम खेलने को तैयार, पहले मैच की तर्ज पर दिखाएंगी बेहतरीन खेल:रंगना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?