राहुल चावला, धर्मशाला: आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 में धर्मशाला स्टेडियम में पहला मुकाबला जितने के बाद बांग्लादेश टीम के स्पिन बोलिंग कोच रंगना हैरात ने कहा कि धर्मशाला आऊट फील्ड को देखते हुए पहले मैच की तर्ज पर ही उनके टीम खेलेगी। उन्होंने कहा कि आईसीसी की ओर से आऊट फील्ड को लेकर चाहे जो भी कमेंट किया गया है, हम पहले मैच की तरह ही खेलेंगे। उन्होंने कहा की पिच के अनुसार ही स्पिनर गेंदबाजों का प्रयोग किया गया हैं।
कोच ने कहा कि बांग्लादेश टीम में तेज गेंदबाज की जरूरत होगी, तो टीम प्लान के तहत उन्हें मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले मैच की तरह ही पॉजिटिव बॉडी लेंग्वेज के साथ ही खेलेंगे। बॉलिंग कोच ने कहा कि वर्ल्ड कप के अन्य मुकाबले भी हम देख रहे हैं, जिसमें अलग-अलग रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं, तो हम भी मैचों के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि स्पिन बॉलिंग ने पिछले मैच में बेहतरीन खेल दिखाया है, जिससे पूरी टीम बहुत खुश हैं।
स्पिन बॉलिंग कोच रंगना हैरात ने आऊट फील्ड को लेकर कहा कि यहां अधिक बारिश रहती है, जिसके कारण भी ऐसा रहा हैं, लेकिन हम 100 मैदान में उतरते है, तो इसमें कोई कमी नहीं रहती हैं।
