मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ की जिला ईकाई ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन दिया। कामगारों ने श्रम बोर्ड पर ट्रेड यूनियन एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप लगाए है। साथ ही ये भी कहा कि शिक्षण, प्रसूति और अन्य लाभ कामगारों को नही मिल पा रहे है। जिला निर्माण कामगार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने बताया कि श्रम बोर्ड ट्रेड यूनियन एक्ट का उल्लंघन कर रहा है।
बोर्ड के पास लाखों रुपयें प्रचार प्रसार के लिए पड़ा है लेकिन मजदुरों को एक फोर्म भी उपलब्ध नही करवाया जा रहा है और मजदूरों की अनदेखी को रही है उन्हे शिक्षण और प्रसुति लाभ भी नही दिए जा रहे है। सुरेश पठानिया ने कहा कि उन्होने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया और जल्द से जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांग समय रहते पूरी नही करती है को वे फिर से ज्ञापन सौंपकर आदोलंन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगें।
