बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन के करीब नेता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बता दें कि कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हुसन चंद्र ठाकुर व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में यह नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। जिनका कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी व मंडल अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने स्वागत किया है।
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक नालागढ़ यूथ के अध्यक्ष सिकंदर खान, पंजैहरा से डॉ राधेश्याम इन दोनों ने आम आदमी पार्टी से टिकट के लिए आवेदन भी किया था। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री नजीर मोहम्मद राजू खान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैँ। आम आदमी पार्टी चुनावों से पहले ही बिखरती हुई दिखाई दे रही है।
