अनिल कुमार,किन्नौर : देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी 106 वर्ष की उम्र में भी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। हालांकि चुनाव आयोग में प्रथम मतदाता की उम्र और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए इस बार उन्हें घर से मतदान की सलाह दी थी लेकिन उनके हौसले बुलंद है और वे चुनाव आयोग की बातों पर राज़ी नहीं हुए। वह इस लोकतंत्र के महापर्व को मनाने के लिए मतदान केंद्र जा कर मतदान करने के लिए तैयार हुए है।
देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के समक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अधिकारी उन्हें 12D फ़ार्म लेकर उन्हें घर पर मतदान प्रक्रिया के लिए गए थे, ऐसे में मास्टर श्याम सरन नेगी ने फ़ार्म 12D को अधिकारियों को वापिस कर इस विधानसभा चुनावों मे स्वयं मतदान केंद्र जाकर अपने मत के प्रयोग करने की बात कही है। ज़ब उनसे अधिकारियों ने मतदान केंद्र तक जाकर मतदान करने की बात पूछा तो उन्होंने कहा कि जबतक उनके हौसले बुलंद है बुढ़ापा उन्हें लोकतंत्र के महापर्व को मनाने से नहीं रोक सकता और वे इस पर्व को आज भी उसी तरह मनाऐंगे जैसे उन्होंने वर्ष 1951 के अक्टूबर माह में पहली बार मतदान करते हुए मनाया था। आज भी वे उसी उत्साह के साथ 12 नवंबर को दोबारा कल्पा में उनके मतदान केंद्र में जाकर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने 12D फ़ार्म वापिस कर दिया है। वह 12 नवंबर को स्वयं अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट करने को तैयार है। इस दौरान प्रशासन उनका कल्पा के मतदान केंद्र जहां वे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उस जगह पर रेड कारपेट बिछा कर स्वागत करेगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म 12D में चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों व दिव्यांग लोगों को घर पर ही मतदान की प्रक्रिया रखी हुई है इस फार्म के माध्यम से लोग घर से वोट कर सकते है।
