मंडी (एकता): कुछ ही दिनों में होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनावों के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हुंकार भरने आ रही है। मंडी के पड्डल मैदान में आज कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि कुछ ही देर में प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचेंगी। खास बात यह है कि हिमाचल में प्रियंका की यह दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले उन्होंने सोलन में रैली की थी।
