बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर के सदर थाना के अंतर्गत मुकाम भेडली के पास दिल्ली से मनाली जा रही बस की टेंपो के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक वासुदेव निवासी नोग (36), इदरीश खान निवासी कैहरड़ आगरा उत्तर प्रदेश (28), दिलशाद निवासी कैहरड़ आगरा उत्तर प्रदेश (26) व अरुण निवासी जिंदौर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश (42) को चोटें आई हैं।
सभी घायलों को जिला बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चला हुआ है। सदर थाना पुलिस द्वारा मामले में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
