नाहन/देवेन्द्र कुमार: आम आदमी पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील शर्मा यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल व कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी को चुनौती देंगे। कुछ माह पहले सुनील शर्मा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के भीतर एंट्री हुई थी। सुनील शर्मा अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक और कई बार देश व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमका चुके है।
सुनील शर्मा ने टिकट के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस या बीजेपी से जनता तंग आ चुकी और प्रदेश के भीतर बदलाव देखना चाहती है। सुनील ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र कई समस्याओं से जूझ रहा है। खासकर स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में कोई विकास यहां नहीं हो पाया है और लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
