अरविंदर सिंह,हमीरपुर: लक्ष्मी मॉडल पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था पटेल ने प्लस टू में परिणाम में प्रदेश में पांचवा स्थान झटका हैं। आस्था मेरिट में नाम दर्ज करवा कर अपने माता-पिता,गुरुजनों वह स्कूल का स्कूल का नाम रोशन किया हैं। आस्था पटियाल का कहना है कि मैं स्कूल के अलावा 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी। छात्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरी वजह से मेरे परिवार, माता पिता,गुरुजनों एवं स्कूल का नाम सुर्खियों में छाया हैं।
आस्था ने कहा कि मेरे गुरुजनों ने बहुत मेहनत की। उन्होंने मेरे हर डाउट को क्लियर किया तो वहीं मम्मी पापा ने भी बहुत स्पोर्ट किया। आस्था ने बताया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह अपने प्रदेश देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। स्कूल के प्रबंधक केसी चौहान ने कहा कि आस्था पटियाल बहुत होनहार छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए बहुत ही गर्व की बात है की आस्था ने मेरिट में अपनी जगह बनयी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम ऐसे छात्रों का सहयोग करते रहेंगे और इससे अधिक मेहनत करके हमारे स्कूल के छात्र मेरिट में आते रहेंगे।
