अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में 15 मई से 20 मई तक चलाए गए विशेष चिकित्सा शिविर का समापन शनिवार को हो गया। इस शिविर का आयोजन दिंव्याग व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि शिविर में 1766 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई जिस में से 353 को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सोनम नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग किन्नौर की ओर से जिले के दिंव्याग व्यक्तियों को विषेश विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से जिला किन्नौर में छह दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिला के दिंव्याग व्यक्तियों को घर द्वार पर विकलांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके ताकि वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। डॉ.नेगी ने कहा कि जिले के चिकित्सा शिविर का आयोजन पहले दो दिन 15 व 16 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूह में हुआ जिसमें 250 लोगों की जांच व 28 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।। उसके बाद दो दिन 17 व 18 को नागरिक अस्पताल भाबानगर में जिसमें 718 लोगों की जांच व 145 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गए। वहीं 19 व 20 को क्षेत्रिय चिकित्सलय रिकांगपिओ चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ जिसमें 798 लोगों की जांच व 353 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।
