Mandi, Dharamveer-हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की कमान एक बार फिर एडवोकेट अभिषेक ठाकुर के हाथों में आ गई है। रविवार को मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुए चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जस्टिस महंत चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव में मंडी जिला खो-खो संघ के चेयरमैन रिंपल चौधरी के अलावा भारत खो-खो महासंघ से महेंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से कोच सतिंदर कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। वहीं एडवोकेट पंकज गुलेरिया सहायक चुनाव अधिकारी रहे।
दोबारा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर अभिषेक ठाकुर ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार जताया और पिछले कार्यकाल में रह गई कमियों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संघ पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को ही आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी के प्रयासों से खिलाड़ियों को 3% खेल कोटे का लाभ मिल रहा है और आज लगभग 700 खिलाड़ी इसी कोटे से सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार का भी आभार व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले:
- चेयरमैन: डॉ. आर. के. डोगरा
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पवन ठाकुर, प्रवीण दुबे
- उपाध्यक्ष: अनिल भारद्वाज, कमलेश गुप्ता
- महासचिव: एल. आर. वर्मा
- कोषाध्यक्ष: सी. एल. तनवर
- सीईओ: देवी दत्त तनवर
- संयुक्त सचिव: डॉ. संजय मनकोटिया, राकेश कुमार, संजीव कुमार
- संगठन सचिव: रत्न लाल, चुनी लाल
- मुख्य सलाहकार: हीरा सिंह
- कानूनी सलाहकार: एडवोकेट पंकज गुलेरिया
- कार्यालय सचिव: राकेश बिष्ट
- प्रेस सचिव: प्यार चंद सकलानी
- सहायक प्रेस सचिव: पुरुषोत्तम कुमार
- लेखाकार (कांगड़ा): सचिन शर्मा
- लिंग भेदभाव कमेटी चेयरमैन (मंडी): भीमा ठाकुर
- आईटी प्रभारी (बिलासपुर): प्रदीप कपलेश
- सोशल मीडिया प्रभारी (बिलासपुर): अश्वनी ठाकुर
- कार्यकारी सदस्य: नरेश पाल वर्मा, सरोज ठाकुर, पवन शर्मा (चंबा), मेहर चंद (सोलन), मुनीश कुमार, पितांबर राणा, हंसराज शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर
- एथलीट आयोग सदस्य: नीतू राणा, रंजना जम्वाल, मोनिका, हेमपुष्पा
