Mandi, Dharamveer -रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया। मंडी में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षकों को शॉल, टोपी और प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
रोटरी क्लब की अध्यक्षा हेमलता ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षकों को उनके समर्पण और योगदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार होते हैं, जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और आदर्श भी गढ़ते हैं। जब तक गुरु अपने कर्तव्य और तपस्या से समाज का निर्माण करते रहेंगे, भारत की ज्ञान-परंपरा जीवित रहेगी।
सम्मानित शिक्षक
इस अवसर पर जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें –
गोखड़ा स्कूल से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता राजेश नंदा,
पंडोह स्कूल से टीजीटी संस्कृत प्रियंका ठाकुर,
कटौला स्कूल से अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मनीष कपूर,
जेबीटी बलविंदर कुमार,
त्रिफलगढ़ से स्वास्थ्य शिक्षक सुन्नू ढकाल,
घ्राण स्कूल से हिंदी प्रवक्ता नीना शर्मा,
डाइट मंडी से हिंदी प्रवक्ता सविता कुमारी,
टीजीटी आर्ट्स प्रीति मल्होत्रा,
बीबीएमबी स्कूल से मीनाक्षी कपूर,
घासणू स्कूल से अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुमन कश्यप शामिल हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का आधार ज्ञान, संस्कार और चरित्र है, इन्हीं तीन स्तंभों पर मजबूत समाज का निर्माण संभव है।
उपस्थित गणमान्य
समारोह में क्लब की सचिव रेणु गुलाटी, अखिलेश भारती, सुमन शर्मा, सुरेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, अनुराधा सूद, मुनीश सूद, अनुपमा सिंह, किरण बीर सिंह, सुदर्शन कौर, प्रबोध आनंद, निवेदिता आनंद, सीमा शर्मा और मोहिनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
