Hamirpur, Arvind -हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग अब छात्रों की फाउंडेशन लर्निंग को मज़बूत करने के लिए एक और पहल करने जा रहा है। इसी क्रम में 30 अगस्त को राज्य भर में ‘अभ्यास हिमाचल’ एप लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिमला से किया जाएगा।
इस एप के माध्यम से छात्रों को गणित, अंग्रेज़ी और अन्य विषयों से जुड़े प्रश्न हल करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी पढ़ाई की बुनियाद और भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यापक, शिक्षा उपनिदेशक और उच्च अधिकारी भी शामिल रहेंगे।डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन, कमल किशोर ने बताया कि एप के जरिए छात्रों की लर्निंग प्रक्रिया को स्कूल स्तर से लेकर डायरेक्टर स्तर तक मॉनिटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली छात्रों के लिए नया अनुभव होगी और उन्हें लगातार अभ्यास के जरिए अपनी क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
