नाहन (देवेन्द्र कुमार): नेशनल हाईवे 907ए नाहन-कुम्मरहट्टी पर एबीवीपी ने अपनी मांगों के समर्थन में चक्का जाम किया। इस दौरान मार्ग पर दोनों छोरों पर लंबी वाहनों की कतारें लगी रही। वहीं एसडीम रजनीश कुमार ने एबीवीपी को बस चलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम को खुलवाया गया।
एबीवीपी का कहना है कि छात्रों के लिए बस सुविधा ना होने के चलते छात्र पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। लगातार मांगे उठाएं जाने के बावजूद भी आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है, जिसके बाद अब मजबूरन एबीवीपी ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन विभाग के संयोजक मनीष ने बताया कि एबीवीपी ने अपनी मांगों के समर्थन में नेशनल हाईवे 907 नाहन-कुम्मरहट्टी पर चक्का जाम किया।
उन्होंने बताया कि लगातार अपनी मांगों को संबंधित विभागों व कॉलेज प्रधानाचार्य के समक्ष उठाया जा रहा था लेकिन कोई समाधान ना होने के बाद मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज आनेजाने के लिए छात्रों को बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया। मनीष नेे कहा कॉलेज शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर हैं, छात्र बस सुविधा न होने के चलते छात्र मजबूरन पैदल चलने को मजबूर है।
