By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन पहुंची कांग्रेस सेवादल की जागो सद्भावना यात्रा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन पहुंची कांग्रेस सेवादल की जागो सद्भावना यात्रा
himachal

सोलन पहुंची कांग्रेस सेवादल की जागो सद्भावना यात्रा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/30 at 11:37 AM
Share

सोलन (योगेश शर्मा): हिमाचल कांग्रेस सेवादल की जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा मंगलवार को सोलन पहुंची। यात्रा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा व सोलन सदर विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में पुराने डीसी ऑफिस से मालरोड होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस तक निकाली गई। इस दौरान सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों को कांग्रेस सेवादल ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश में सद्भावना यात्रा शिमला से शुरू की गई।

मंगलवार को यह यात्रा सोलन पहुंची। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और सरकार की नाकामियों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा काे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

भाजपा राज में हुए है घोटाले, माफिया राज को मिला है बढ़ावा

अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में खनन माफिया, पुलिस भर्ती घोटाला, छात्रवृति घोटाला, फर्जी डिग्री जैसे घोटाले ही जनता को मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में युवाओं, महिलाओं, व्यापारी, किसान, बागवान और कर्मचारी वर्ग को केवल हताश ही किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए सेवादल ने जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा निकाली है। यह यात्रा 20 अगस्त को सद्भावना चौक शिमला से शुरू होकर 9 सितंबर को धर्मशाला में समाप्त होगी।

20 दिन चलेगी यात्रा

उन्होंने कहा कि यात्रा पूरे प्रदेश में घूमकर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। 20 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में बताया जाएगा कि भाजपा द्वारा लोगों को जातिवाद और धर्म के नाम पर बांटा और लड़ाया जा रहा है। वहीं, यात्रा के माध्यम से देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है।

TAGGED: Himachal Congress Seva Dal, MLA Col Dhaniram Shandil, Sadbhavna Yatra, solan
admin August 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम कालिया ने हमीरपुर से जताई कांग्रेस की दावेदारी
Next Article ABVP ने किया चक्का जाम, पुलिस ने दिखाई सख्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?