By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला के गेयटी थिएटर में हिमचित्रोत्सव-2022 का आगाज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला के गेयटी थिएटर में हिमचित्रोत्सव-2022 का आगाज़
himachal

शिमला के गेयटी थिएटर में हिमचित्रोत्सव-2022 का आगाज़

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/26 at 1:00 PM
Share

भावना,शिमला: हिम सिने सोसायटी एवं भारतीय चित्र साधना की ओर से गेयटी थियेटर में आयोजित 2 दिवसीय हिमचित्रोत्सव-2022 कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय चित्र साधना और हिम सिने सोसाइटी सिनेमा के माध्यम से राष्ट्रभाव की भावना युवाओं में पैदा करने के लिए कार्य कर रही है ताकि संस्कार युक्त विचार समाज में प्रवाहित हो सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय चित्र साधना और हिम सिने सोसाइटी का यह सराहनीय प्रयास है। विगत वर्षों में फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के कलाकारों और फिल्म निर्देशकों को मंच प्रदान किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। भविष्य में भी हिम सिने सोसाइटी अपने प्रयासों को गति प्रदान करेंगी।

शिमला शहर लगभग 150 से 200 वर्ष पुराना शहर है। अंग्रेजों के कार्यकाल के दौरान भी गेयटी थिएटर कला साधना का प्रमुख स्थान था। दुनिया का दूसरा गौथिक थिएटर भी गेयटी थिएटर में मौजूद है। आजादी के उपरांत अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल के दौरान गेयटी थियेटर का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके उपरांत थिएटर में अनेकों कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर देश ओर विदेश में अपनी पहचान बनाई। आज भी शिमला ओर आस पास के क्षेत्र फिल्म बनाने के लिए आदर्श माने जाते है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में अनेकों प्रकार की फिल्मों, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री तथा सीरियल का निर्माण किया जा रहा है जिस से सिनेमा जगत आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा की आज प्रदेश हर क्षेत्र में अपनी एहम भूमिका अदा कर रहा है। हमे आज के दौर में स्थानीय स्तर पर उचित मार्गदर्शन मिलना जरूरी है ताकि स्थानीय स्तर के कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिले।

उन्होंने कहा की राष्ट्रीय एकीकरण में फिल्म का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं विविध कलाओं तथा मातृभाषा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थान प्रदान किया गया है। हिम सिने सोसाइटी का इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सोसायटी को अपने ऐच्छिक निधि से 15 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने हिम चित्रोत्सव पर आधारित समारिका का विमोचन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि फिल्म पटकथा लेखिका, उपन्यासकार एवं स्तंभकार अद्वैता काला, कार्यक्रम अध्यक्ष फिल्म अभिनेता, न्यासी भारतीय चित्र साधना एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के पूर्व छात्र अरुण अरोड़ा, अध्यक्ष हिम सिने सोसाइटी केडी श्रीधर, सचिव संजय सूद, उपाध्यक्ष भारती कुठियाला, विवेक मोहन, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आरती गुप्ता, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, जिला उपाध्यक्ष संजय कालिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह फिल्में की गई प्रदर्शित

हिमचित्रोत्सव के दौरान एनीमेशन फिल्म में ह्यूज ऑफ लाइफ निर्देशक धीर पखुरिया, पावर ऑफ चेंज निर्देशक हरी प्रसाद पासुपुला एवं द लास्ट होप निर्देशक अशोक पटेल दिखाई गई। कैंपस एनपी में कपट निर्देशक जानवी मादाबुसी, आजादिया निर्देशक गौरव पांडे, मास्क निर्देशक पार्थ बागुल, मेट निर्देशक हिमांगशु देवरी एवं पनाही निर्देशक रित्विक शिखा व विकास अवंतिका दिखाई गई।
कैंपस प्रो में छाया निर्देशक उत्सव, अंतिम दुआ निर्देशक मानव सिंह, रोपते निर्देशक अनुराग राजाध्यक्ष एवं संसार निर्देशक चंदन सिंह दिखाई गई।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में थोलीबोमालट्टा निर्देशक सरमाया, भारत निर्देशक राम जी ओम एवं नाना जी का गांव निर्देशक अतुल जैन दिखाई गई। शॉर्ट फिल्म में अमेया निर्देशक रुद्रा क्रिएशंस, ब्रूनो निर्देशक एमकेएस प्रोडक्शन, छोटी सी बात निर्देशक कबीर शाह, चुरका मुर्मू निर्देशक जगन्नाथ विश्वास, पाउली निर्देशक आदित्य जितेंद्र फराद, पीलीभीत निर्देशक बरसोवा हस्टलर एवं वाशिंग मशीन निर्देशक डॉ. अजय सिंह परिहार दिखाई गई।

admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के ग्रेडिंग शिविर में 18 कराटे प्रशिक्षुओं ने लिया भाग
Next Article ABVP जिला कुल्लू का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?