विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में हर वर्ष करोड़ों के हिसाब से नगद चढ़ावा हैं। यहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालु नक़दी के साथ ही मंदिर में सोने, चांदी का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। मंदिर न्यास को हर साल करोड़ों का चढ़ावा यहां प्राप्त होता हैं। नगदी के रूप में मिलने वाले इस करोड़ो के चढ़ावे को चिंतपूर्णी मंदिर न्यास जहां मंदिर में चल रहे विकास कार्यों पर करोड़ो की धनराशि खर्च करता हैं तो वहीं लाखों करोड़ों के दान भी साल भर करता हैं।
गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सहायता दी जाती है। यही नहीं मेडिकल रिलीफ में भी मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी का विशेष योगदान रहता हैं । मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल से मिले आंकड़ों के अनुसार मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक मेडिकल सहायता के लिए जिसमें गंभीर बीमारियों के साथ अन्य मेडिकल जरूरतों के लिए 23 लाख 36 हजार एक सौ रुपए की धनराशि सहायता स्वरूप प्रदान की हैं। इसके अलावा गरीब लड़कियों की शादी के लिए अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक 98 लाख 25 हजार रुपए की राशि भी दान में दी गई हैं।
मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी हमेशा जरूरतमंदों की मदद को आगे आता रहा हैं। मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल ने बताया की ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंदों पर भी धनराशि खर्च की जाती हैं। कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या फिर गरीब लड़कियों की शादी पैसे चाहिए तो इसको लेकर मंदिर न्यास हर तरह से सहायता करता हैं।
