अनिल कुमार,किन्नौर: अडानी मामले पर संसद में हंगामे के बाद अब कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर रैली प्रदर्शन करने लगी हैं। सोमवार किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में अदानी मामले का न्यायिक जांच करने को लेकर आज़ रिकांगपिओ में एसबीआई बैंक और एलआईसी ऑफिस के बाहर भी रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि जनता का करोड़ों पैसा एसबीआई बैंक और एलआईसी में जमा हैं ओर इन्होंने अडानी समूह से किसके कहने पर शेयर खरीदा हैं इसकी निष्पक्ष जांच जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति ) या सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के निगरानी में होनी चाहिए।
उमेश नेगी ने कहा कि यह घाटा अडानी का ही नहीं हुआ हैं जबकि यह घाटा हजारों लोगों का हुआ जिनका पैसा इसमें जमा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है ।
