संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुलयाली में बाहरी राज्यों से घर-घर लोग सब्जियां बेचने के लिए बाजारों ओर लोगों के घर-घर जा रहे हैं। इन सब्जी बेचने वालों से गांव के सब्जी के दुकानदार परेशान हैं। बाहर से आने वाली गाड़ियां जब सब्जी बेचने यहां आ रहें हैं जिससे दुकानदारों के पास सब्जी खरीदने कम ग्राहक आ रहे हैं और इस वजह से दुकानदारों की सब्जियां खराब हो रही हैं। सब्जियां खराब होने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।
इस बात से परेशान हो कर अब दुकानदारों ने इकट्ठे होकर पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा है और सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समास्या का जल्द हल निकाला जाए। उन्होंने कहा हैं कि अगर यही हालात रहे तो दुकानदारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता हैं।
पंचायत प्रधान सुनील कुमार लब्लू ने कहा कि यह सभी स्थानीय युवा सब्जी विक्रेता हैं ओर सब्जी बेचने का काम करते हैं। हमारे गांव में बाहर से गाडियां सब्जी बेचने के लिए आ रही हैं जिससे इन युवाओं का रोजगार ठप्प पड़ गया हैं। यह जो सब्जी लाते हैं उसके लिए ग्राहक नहीं मिल रहें हैं जिस वजह से सब्जी खराब हो जाती हैं । बाहर से जो लोग सब्जी लेकर आते हैं वह घर-घर जाकर सब्जी बेच कर चलें जा रहे हैं। प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि वह इस समास्या को लेकर अपने एसडीएम से बात करेंगे और बाहरी राज्यों से सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
सब्जी विक्रेता विनोद शर्मा ने कहा कि हम छोटे दुकानदार सब्जी विक्रेता हैं। यहां पर पंजाब से सब्जी की गाडियां आकर हमारी दुकानों के आगे सब्जी बेच कर जा रही हैं। ऐसे में हम कहां जाएं, हमारा कारोबार ठप्प हो गया हैं इसलिए हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि इन बाहर से आकर सब्जी बेचने वालों को रोका जाए ताकि हमारा भी काम चल सके ओर हम भी कुछ आमदनी कमा सकें।
वहीं दुकानदार नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम पांच,सात दुकानदार पंचायत घर में ज्ञापन सौंपने आए हुए हैं। हम सब सब्जी बेचने का कारोबार करते हैं। यह जो बाहरी गाडियां यहां सब्जी बेचने आती हैं इनकी वजह से हमारा कामकाज ठप्प पड़ा हुआ हैं। हमने किराए पर दुकानें ली हुई हैं लेकिन यह घरों घरों में सब्जी बेच आते हैं जिससे हमारी दुकानों पर सब्जियां नहीं बिक रही इसलिए हमारी सरकार प्रशासन से गुजारिश है कि इन बाहरी गाडियां पर सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए ।
