संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा फतेहपुर कस्बा राजा का तालाब में अतिरिक्त उपायुक्त जिला कांगड़ा सौरभ जस्सल विकास खंड फतेहपुर में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना में स्थित ऐतहासिक तालाब की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वहीं तालाब में उगी जलकुंभी बूटी और एलिगेटर बीडस के समूल ना+श के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से ऐतिहासिक तालाब पर विभिन्न विभागों की ओर से सामूहिक रूप से जलकुंभी और एलिगेटर बीडस के खात्मे पर किए जा रहे लगातार प्रयासों पर सवाल भी पूछे । अतिरिक्त उपायुक्त जिला सौरभ जस्सल ने कहा कि हम फतेहपुर विधानसभा में आए हैं। पहले वह नूरपुर ब्लॉक में गए थे वहां उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कामों निरीक्षण किया । अभी वह फतेहपुर के राजा का तालाब डीवीडी एक्सरसाइज मोनिटर करने आए हैं और एग्रीकल्चर विभाग ने कहा था कि यहां पर कुछ पौधे लगाए हैं,उनके बारे में बात करने आए हैं।
इसके साथ ही ओर भी ग्रामीण विकास के जो कार्य उन्हें देखने आए हैं। कुछ हमारे धनवंतरी के काम हैं। मनरेगा के कार्य हैं। इसके साथ ही कार्यालय को भी देखने ओर मौके पर रिव्यू के लिए वह आए हैं जिसके बाद हाई अथॉरिटी से इस विषय में बात करके आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
