राकेश,ऊना: बढ़ती गर्मी के कारण जंगल में बैठे जीव जंतु भी अब पानी की तलाश में गांवों का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक अजगर भी पानी की तलाश में पानी की होधी में बैठा पाया गया। बड़ा जिला ऊना के गांव झुड़ोवाल में पानी की होधी बैठे इस 16 फीट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया हैं।
वन विभाग को सूचना मिली थी की गांव झुड़ोवाल में पानी को होदी में अजगर के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ा हैं। टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा हैं। वन विभाग की अधिकारी शशि बाला ने बताया की उनकी टीम 16फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया हैं।
