By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आदित्य विक्रम सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बोले- कांग्रेस में पैराशूटी नेता नहीं होंगें सहन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > आदित्य विक्रम सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बोले- कांग्रेस में पैराशूटी नेता नहीं होंगें सहन
electionhimachal

आदित्य विक्रम सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बोले- कांग्रेस में पैराशूटी नेता नहीं होंगें सहन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/12 at 10:26 AM
Share

कुल्लू (मनमिन्द्र अरोड़ा): बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष शानदार शक्ति प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में बंजार कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थक उतर आए और आदित्य के लिए टिकट की पैरवी की। हालांकि आदित्य ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं था बल्कि बंजार की जनता ऑब्जर्वर से मिलना चाह रही थी और अपनी बात करना चाह रही थी। लेकिन उनके समर्थकों ने प्रदर्शनी मैदान से लेकर होटल सरवरी तक विशाल रैली निकाली और जबरदस्त नारेबाजी की।

इस दौरान समर्थकों ने आदित्य को कंधे पर उठाया और उनके पक्ष में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारेबाजी की। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उमंग सेंगर रविवार को कुल्लू आए थे और टिकटार्थियों से मिलने का समय रखा था। इस दौरान उमंग सेंगर बंजार के लोगों से मिले और उनकी व्यथा सुनी। आदित्य के समर्थकों ने स्पष्ट कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस को वे सिंचते रहे और ग्रास रूट पर काम किया लेकिन आज कांग्रेस में पैराशूटी नेता लाए जा रहे हैं जो सहन नहीं होंगें।

कुछ युवाओं ने तैश में आकर यहां तक कह डाला कि यदि पैराशूटी नेता को टिकट दिया तो वे पार्टी छोड़ देंगे, जिससे उमंग सेंगर थोड़े नाराज भी हुए। उन्होंने कार्यकर्तओं को समझाते हुए कहा कि परिवार की बात परिवार में रहनी चाहिए। युवाओं ने जवाब दिया कि बंजार कांग्रेस परिवार का मुख्य आदित्य विक्रम सिंह है और यदि परिवार के मुख्य को ही दरकिनार किया जाएगा तो परिवार का बिखरना संभावित है। बहरहाल कुल्लू जिला में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और टिकट के लिए कांग्रेस में कशमकश बढ़ गई है। गौर रहे कि खीमी राम शर्मा हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और कांग्रेस के लोगों को डर हैं कि कहीं खीमी राम शर्मा को टिकट न दिया जाए जिसको लेकर अब विरोध होने लगा है।

TAGGED: Aditya Vikram Singh, congress leader, KULLU, ticket
admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमऊर्जा विभाग ने BPL परिवारों को 77 सोलर लाइटों की वितरीत
Next Article बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- बंजार में नहीं चलेंगें दलबदलू नेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?