संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से शिमला जिला में भी बर्फबारी हुई हैं। बर्फबारी होने के चलते जिला में क़ई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिन्हें खोलने में अब प्रशासन जुट गया हैं। लगातार सड़कों को खोलने का काम जारी हैं।बर्फबारी के बाद शिमला जिला के सभी मुख्य सड़क मार्गों को यातायात के लिए शनिवार दोपहर तक खोल लिया गया हैं, जबकि 40 से अधिक लिंक रोड अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए हैं।
अभी रोड बहाली का काम पूरा नहीं हुआ हैं वहीं मौसम विभाग ने 23 जनवरी से दोबारा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हैं जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ।
बर्फ़बारी के बाद शिमला जिला में शनिवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। वहीं जिला के सभी मुख्य मार्गों को शनिवार दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर लिया गया हैं। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के मुख्य मार्गों में नारकंडा, खड़ा पत्थर , कुफरी और खिड़की में शनिवार दोपहर तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया हैं, जिससे अब जिला के सभी ब्लॉक के लिए सड़क संपर्क बहाल हो गया हैं। उन्होंने बताया कि जिला की 40 से अधिक सड़के अभी भी बंद हैं जहां बर्फ हटाने का कार्य चल रहा हैं।
उन्होंने बताया की मौसम विभाग ने 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से भारी बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की हैं,जिसके चलते जिला में संबंधित विभागों को तैयार रहने के लिए उचित निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी के बाद अधिक बर्फबारी होगी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को जरूरी सेवाओं को बहाल बनाए रखने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं।
