By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
himachalNews

झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/28 at 9:00 PM
Share

Shimla, 28 November-:तहसील जुब्बल के ग्राम झडग में 4 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले शांत महायज्ञ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। करीब 54 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों में उत्साह का विषय बन गया है। उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जुब्बल गुरमीत नेगी ने शुक्रवार को बयान जारी करके कार्यक्रम के सुचारू संचालन और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने कहा कि महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में  पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल पर किसी भी तरह के हथियार, धारदार वस्तुएं या खतरनाक सामान लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरे क्षेत्र में तैनात रहेंगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसे मामलों में न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि वाहन को मौके पर सीज भी किया जा सकता है। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और बैरियरों पर सहयोग देने का आग्रह किया गया है।प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, विवाद, हंगामा या दंगा-फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम ने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों को शांत महायज्ञ की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

TAGGED: ​​ shimla Shant Mahayagya
Chandrika November 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भट्टाकुफर में जमीन धंसने की जांच तेज, जीएसआई की टीम शिमला पहुंची; शनिवार को विस्तृत सर्वे
Next Article कर्मचारी-पेंशनर मुद्दों पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?