By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्मचारी-पेंशनर मुद्दों पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कर्मचारी-पेंशनर मुद्दों पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज
himachalNews

कर्मचारी-पेंशनर मुद्दों पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/28 at 9:04 PM
Share

Dharamshala, 28 November-:धर्मशाला—पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक दल नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से विधानसभा गेट तक रैली के रूप में पहुंचा और सरकार से लंबित वेतन, पेंशन तथा मेडिकल बिलों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि कई कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन तथा पेंशन न मिलने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल बिलों के निपटारे में देरी से वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से प्रभावित हैं। ठाकुर के अनुसार, विधानसभा से कुछ ही दूरी पर बड़ी संख्या में पेंशनर अपने लंबित मामलों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार को उनके साथ संवाद करना चाहिए।संगठनात्मक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस की भूमिका को लेकर की जा रही राजनीतिक बयानबाज़ी अनावश्यक है और सभी दलों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा विधायकों विपिन परमार, सुधीर शर्मा और पवन काजल के साथ जोरावर स्टेडियम जाकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर उनके मुद्दे उठाती रहेगी। पूर्व कर्मचारियों ने इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।इसके बाद जयराम ठाकुर ने 4 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा रैली की तैयारियों को लेकर जोरावर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।दिन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता छात्रों से भी मुलाकात की तथा मीडिया की नई चुनौतियों और अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित किया।

TAGGED: Dharamshala opposition
Chandrika November 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
Next Article विपक्ष पर परंपराएं तोड़ने का आरोप, CM सुक्खू ने कहा—‘तथ्यों के साथ बात रखे, सरकार संवाद के लिए तैयार’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?