Shimla, 28 November-:भट्टाकुफर चौक में हाल ही में हुई जमीन धंसने की घटना को देखते हुए मामले की गंभीरता पर तुरंत कदम उठाते हुए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की विशेषज्ञ टीम शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गई। टीम ने लगभग सात बजे घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में भू-स्थिति का आकलन किया।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह निरीक्षण शुरुआती स्तर का था, जिसके माध्यम से टीम ने धंसान के कारणों, संभावित जोखिमों और तत्काल प्रभावों की जानकारी जुटाई। इसके बाद शनिवार सुबह 10:30 बजे जीएसआई टीम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर घटनास्थल का विस्तृत अध्ययन करेगी। इस दौरान टीम जमीन की परतों, नमी की स्थिति, भू-धंसान के पैटर्न और आसपास की संरचनाओं पर इसके प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण करेगी।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस घटना के बाद तुरंत जीएसआई से संपर्क साधा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने औपचारिक रूप से पत्र भेजकर केंद्रीय एजेंसी से विस्तृत तकनीकी जांच का अनुरोध किया था। उसी के तहत विशेषज्ञ टीम समय पर शिमला पहुंची है।उन्होंने
