अनिल नेगी,किन्नौर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर माह के आस पास होने वाले है। ऐसे में प्रदेश के जनजातिय जिला किन्नौर में अक्टूबर माह के बाद कभी भी बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में चुनावों में बर्फबारी किसी तरह की बाधा ना डालें इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले ही तैयारियां की जा रही है। प्रशासन ने भी इसे लेकर अपनी कमर कस ली है ताकि विधानसभा चुनाव की गर्मी को बर्फ की ठंडी तासीर ना रोक सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने रिकोंगपिओ मे जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किन्नौर प्रशासन ने बैठक कर जिला के तीनो खंडो के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में विधानसभा चुनावों की पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिला में अक्टूबर माह के बाद बर्फबारी हो सकती है ऐसे मे बर्फबारी के चलते लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में समस्याए न हो इसलिए सड़को पर मशीनरी तैनात रहेगी और पैदल मार्गों को भी प्रशासन दरुस्त करने क़ा काम करेगा ताकि जिला में यदि विधानसभा चुनावों में बर्फबारी हो तो लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने मे दिक्क़ते न हो।
उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला मे 129 बूथ है जहां पर लगभग सभी बूथों का निरीक्षण किया जा चुका है और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस बल, जिला के अधिकारी अपने अपने काम के लिए तैयारियां कर रहे है ताकि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा सके।
